Free BHDC110 Solved Assignment 2021-22 for July 2021 and January 2022 Session
B.H.D.C-110
छायावादोत्तर हिंदी कविता
खंड-1
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए |
1. चंपा! मैं ईश्वर को नहीं मानता, मैं पाप को नहीं मानता, मैं दया को नहीं समझ सकता, मैं उस लोक में विश्वास नहीं करता। पर मुझे अपने हृदय के एक दुर्बल अंश पर श्रद्धा हो चली है। तुम न जाने कैसे एक बहकी हुई तारिका के समान मेरे शून्य में उदित हो गई हो। आलोक की एक कोमल रेखा इस निविडतम में मुस्कुराने लगी। पशु-बल और धन के उपासक के मन में किसी शांत और एकांत की कामना की हँसी खिखिलाने लगी; पर मैं न हँस सका।
2. बाबा भारती और खड़गसिंह अस्तबल में पहुँचे। बाबा ने घोड़ा दिखाया घमंड से, खड़गसिंह ने देखा आश्चर्य से। उसने सैकड़ों घोड़े देखे थे, परन्तु ऐसा बॉका घोड़ा उसकी आँखों से कभी न गुजरा था। सोचने लगा, भाग्य की बात है। ऐसा घोड़ा खड़गसिंह के पास होना चाहिए था। इस साधु को ऐसी चीजों से क्या लाभ कुछ देर तक आश्चर्य से चुपचाप खड़ा रहा। इसके पश्चात् उसके हृदय में हलचल होने लगी। बालकों की-सी अधीरता से बोला, “परन्तु बाबाजी, इसकी चाल न देखी तो क्या?”
3. मुंशी जी के निबटने के पश्चात सिद्धेश्वी उनकी जूठी थाली लेकर चौके की जमीन पर बैठ गई। बटलोई की दाल को कटोरे में उडेल दिया, पर बह पूरा भरा नहीं। छिपुली में धोड़ी-सी चने की तरकारी बची थी, उसे पास खींच लिया। रोटियों की थाली को भी उसने पास खींच लिया। उसमें केवल एक रोटी बची थी। मोटी-भद्दी और जली उस रोटी को वह जूठी थाली में रखने जा रही थी कि अचानक उसका ध्यान ओसारे में सोए प्रमोद की ओर आकर्षित हो गया। उसने लड़के को कुछ देर तक एकटक देखा, फिर रोटी को दो बराबर टुकड़ों में विभाजित कर दिया। एक टुकड़े को तो अलग रख दिया और दूसरे टुकड़े को अपनी जूठी थाली में रख लिया। तदुपरांत एक लोटा पानी लेकर खाने बैठ गई। उसने पहला ग्रास मुँह में रखा और तब न मालूम कहाँ से उसकी आँखों से टप-टप ऑसू चूने लगे।
खंड-2
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 700-800 शब्दों में लिखिए।
4. हिंदी कहानी के विकास पर एक निबंध लिखिए।
5. 'परिन्दे” कहानी के संरचना-शिल्प पर प्रकाश डालिए।
6. 'तीसरी कसम' कहानी की अंतर्वस्तु का विवेचन कीजिए।
खंड-3
7. निम्नलिखित विषयों पर टिप्पणी लिखिए।
(क) अकहानी आन्दोलन
(ख) हिंदी कहानी और दलित विमर्श
If you want PDF copy of Solved Assignment then Click here
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)
0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box