विराम चिन्हः विराम का अर्थ होता है विश्राम या रूकना। अथार्त वाक्य लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए लगाये जाने वाले चिन्ह को ही विराम चिन्ह कहते हैं।
वाक्य को लिखते अथवा बोलते समय बीच में कहीं थोड़ा-बहुत रुकना पड़ता है जिससे भाषा स्पष्ट, अर्थवान हो जाती है।
लिखित भाषा में इस ठहराव को दिखाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के चिह्नों का प्रयोग करते हैं जिन्हें विराम-चिह्न कहा जाता है।
उदहारण के लिए : राम स्कूल जाता है। मैंने खाना खा लिया है। यदि विराम चिन्ह का वक्य में सही से प्रयोग न किया जाए तो वाक्य अर्थहीन और अस्पष्ट या फिर एक दूसरे के विपरीत हो जाता है।
उदहारण के लिए : रोको, मत जाने दो।- अब यहाँ पर न जाने दो की बात हो रही है। रोको मत, जाने दो। – और यहाँ पर जाने दो की बात हो रही है। विराम चिह्नों की विशेषताएँ
1 लम्बे, मिश्रित, संयुक्त वाक्य विराम चिन्हों के प्रयोग से सरल हो जाते हैं।
2 इसके प्रयोग से भाषा सुगठित तथा वाक्य जुड़े हुए प्रतीत होते हैं।
3 इनके प्रयोग से वाक्य का अर्थ समझने में सरलता आ जाती है।
4 विराम चिन्ह भाषा की रचनागत अव्यवस्था एवं अवैज्ञानिकता को रोकते हैं।
5 ये यातायात व्यवस्था की तरह सुव्यवस्थित होते हैं।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)
1 Comments
Amazing 🤩
ReplyDeletePlease do not enter any Spam link in the comment box