Recents in Beach

अमेरिका में उपनिवेशीकरण की प्रकृति

1607 में एक अंग्रेजी व्यापारिक कम्पनी, लंदन की वर्जीनिया कम्पनी ने जेम्सटाउन में उत्तरी अमेरिका में पहली स्थायी बस्ती शुरू की थी। इसमें बसने वालों का जीवन आसान नहीं था। कठोर जलवायु, जंगली अदम्य भूमि के अलावा यहाँ बसने वालों को बीमारियों, भूखमरी और मूल निवासियों की घोर शत्रुता का भी सामना करना पड़ा था। इस उपनिवेश की सफलतापूर्वक स्थापना कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी। वर्जीनिया कम्पनी ने एक शाही चार्टर के तहत काम किया जिसे किंग जेम्स द्वारा प्रदान किया गया था।

इसमें सबसे प्रथम बसने वाले निवासियों को आश्वासन दिया गया था कि उनको वे सभी स्वतंत्रताएँ, अधिकार और प्रतिरक्षाएँ प्राप्त होंगी जो इंग्लैंड में पैदा हुए और रहने वाले लोगों को प्राप्त थी। यूरोप से आकर बसने वाले निवासियों के लिए मूल-निवासियों की शत्रुता का एक प्रमुख कारण सम्पत्ति के बारे में उनका दृष्टिकोण था जिसे आप पाठ्य-पेटी 1 में देख सकते हैं।

पाठ्य-पेटी-1 अमेरिकी मूल निवासियों का परिप्रेक्ष्यः “किसी भी जन जाति को अजनबियों को और एक दूसरे को बेचने का अधिकार नहीं है —- एक देश को बेचें! फिर वायु, महान समुद्र और साथ ही साथ पृथ्वी को क्यों नहीं बेचते? क्या महान आत्मा ने उन सभी को अपने बच्चों के उपयोग के लिए नहीं बनाया?”

यूरोपीय लोगों का परिप्रेक्ष्य : “सम्पत्ति का अधिकार हमारी प्राकृतिक इच्छाओं पर आधारित है, उन साधनों पर आधारित है, जिनके साथ हम इन इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए सम्पन्न हैं, और अन्य संवेदी मनुष्यों के समक्ष अधिकारों का उल्लंघन किये बिना उन साधनों द्वारा हम प्राप्त करते हैं। वर्जीनिया कम्पनी विफल हो गई और जेम्सटाउन 1623 में (ब्रिटिश राज के स्वामित्व में) एक शाही उपनिवेश बन गया। हालांकि, अमेरिका में उपनिवेशों के कार्य-संचालन और उनकी व्यवस्था से यह साफ झलकता है कि कैसे हमारे अपने उपनिवेशवाद के अनुभव से अलग, उपनिवेशवाद की प्रकृति अमेरिका में कितनी भिन्न थी।

वर्जीनिया कम्पनी ने अमेरिका में बसने वाले उपनिवेशवादियों को अपनी स्वयं की भूमि (सम्पत्ति के स्वामित्व) की अनुमति दी और हाउस ऑफ बर्गेस नाम की एक संस्था का निर्माण भी किया। यह चुने हुए प्रतिनिधियों का एक समूह था जिसे उपनिवेश के लिए निर्णय लेने और कानून पारित करने का अधिकार था (यानि एक प्रकार का स्वशासन बसाए गये लोगों को दिया गया था) और स्वभाविक रूप से जब सम्राट ने हॉउस ऑफ बर्गेस को समाप्त किया, तब उन्होंने उसका विरोध किया था।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

0 Comments

close