पंजाब में विद्रोह 1970 के दशक के अंत में शुरू हुआ एवं 1980 के दशक तक यह चरम सीमा तक पहुंच गया था। इस विद्रोह को हम खालिस्तान आंदोलन के रूप में भी जानते है, जिसमें अलग सिख राज्य “खालिस्तान’ की माँग की गई थी। खालिस्तान राज्य की माँग 1971 में आनन्दपुर साहिब प्रस्ताव के बाद की गयी थी। यह हिंसावादी आंदोलन था जिसमें हजारों लोग मारे गये थे। खालिस्तान आंदोलन का नेतृत्व भिंडरावाले ने किया था।
1983 में, गिरफ्तारी से बचने के लिये भिंडरावाले ने अपने समर्थकों सहित स्वर्ण मंदिर में नजरबंद हो गया, वहीं से उसने विद्रोह का प्रचार किया। बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए 6 जून, 1984 को इंदिरा गाँधी सरकार ने सैनिक कार्यवाही के आदेश दिये, जिसे हम “ऑपरेशन ब्लू स्टार’ कहते हैं। इस कार्यवाही का मकसद था स्वर्ण मंदिर परिसर को आंतकवादियों से मुक्त करवाना।
इस कार्यवाही में भिंडरावाले सहित करीब 200-250 खालिस्तानी आंतकवादी मारे गये थे। इस कार्यवाही का सिख समुदाय में भारी विरोध हुआ तथा इंदिरा गाँधी सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ती गयी। इसके परिणामस्वरूप 1984 में अपने ही अंगरक्षकों द्वारा, जो कि सिख थे, इंदिरा गाँधी की हत्या की थी। इस ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के कुछ वर्षों बाद विद्रोह धीमा हो गया तथा 1991 में पंजाब पुलिस के मुखिया के.पी.एस. गिल ने ‘ऑपरेशन ब्लैक थंडर” की शुरुआत की थी।
पंजाब में विद्रोह पैदा होने के कई प्रकार के कारण दिये गये हैं। इनमें राजनीतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक एवं आर्थिक कारण प्रमुख हैं। अतुल कोहली ने राजनीतिक कारणों की बात कहते हुए यह दलील पेश की कि दूसरे स्वभाग्य निर्पण आंदोलन की तरह, “पंजाब मे विद्रोह का प्रमुख कारण केन्द्र का राज्य की राजनीति में दखल देना तथा केन्द्रीय नेतृत्व का अन्य मामलों में भी लोगों को शामिल न करना था।
एक अन्य कारण यह भी था कि पंजाब में काँग्रेस एवं अकाली दल के बीच में प्रतिस्पर्धा के कारण भी खालिस्तान आंदोलन उभरा। अन्य सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक कारणों में मुख्य रूप से ग्रीन रिवोल्यूशन (हरित क्रांति) का प्रभाव, पंजाबी संस्कृति का ह्यस भी लोगों के गुस्से का कारण बना। खालिस्तान आंदोलन के समर्थकों का मानना था कि, स्वतंत्र खालिस्तान राज्य के बनने के बाद पंजाब में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संकटों को दूर करने में मदद मिलेगी।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)
0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box