भारत के उत्तर में नेपाल हिमालय की तराई में स्थित एक देश है। इसका कुछ भाग भारत के समतलीय मैदानों से सटा है। भारत से सटे होने के कारण नेपाल और भारत की सभ्यता-संस्कृति समान है। इसकी सुरक्षा का दायित्व भारत पर है। नेपाल का लुम्बिनी नामक स्थान गौतम बुद्ध के जन्म से जुड़ा हुआ है। भारत और नेपाल के बीच बहुत पुराना संबंध है। आधुनिक युग में भारत के स्वतंत्र होने के बाद महाराजा त्रिभुवन के समय में भारत और नेपाल के बीच 1950 में दो संधियां हुईं। पहली संधि नेपाल की सुरक्षा से संबंधित थी। इस सौंध के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि नेपाल चीन के प्रभाव में न आ पाये। दूसरी संधि व्यापार व वाणिज्य की उन्नति से संबंधित थी, जिसके अंतर्गत नेपाल को व्यापार व पारगमन की सुविधा दी गई।
ये संधियां दस वर्षीय थीं। 1971 में संधि के द्वारा पारगमन की स्वतंत्रता के बदले पारगमन के अधिकार को स्वीकृत किया गया। 1970 के दशक में भारत और नेपाल के बीच एक नया आयाम आया, जिसके कारण 1975 में नेपाल को शांति क्षेत्र के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। भारत की भाँति नेपाल भी विश्व शांति, गुटनिरपेक्षता एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में विश्वास करता है। इसकी प्रभुसत्ता की रक्षा भारत करता है। इसकी वैदेशिक नीति में भारत हस्तक्षेप नहीं करता है, परंतु इसकी सुरक्षा का दायित्व भारत पर है। 1980 के दशक में यहाँ संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई और इंग्लैण्ड की भाँति यहाँ पर प्रजातान्त्रिक शासन शुरू हुआ।
नेपाल के साभारत का विशेष संबंध है। यहाँ की आबादी लगभग एक करोड़ है। चीन से इस देश को भय है। भारत इसकी सुरक्षा करता है। नेपाल में पाकिस्तानी आतंकवाद या चीनी आतंकवाद न फैले, इसके लिए भारत चिंतित है। भारत नेपाल को प्रतिवर्ष लगभग 60 करोड़ रुपये की मदद करता है। भारत और नेपाल के बीच खुले रूप में आयात और निर्यात होता है। भारत-नेपाल के बीच हवाई सेवा भी चल रही है। भारत और नेपाल का सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराना है। नेपाल न चीन से भी कुछ संधि की है और चीन से भी वह सहयोग लेता है।
नेपाल कभी-कभी भारत विरोधी काम करके भारत को रुष्ट कर देता है। नेपाल का मुख्य व्यापार भारत के साथ ही होता है। नेपाल ने चीन से संधि करके उत्तरी भाग के बदले दक्षिणी भाग पर भी निर्माणात्मक कार्य करने की अनुमति दी है। यह भारत के साथ की गई संधि का उल्लंघन है।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)
0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box