Recents in Beach

विकासशील देश

विकासशील देश उन देशों को कहा जाता है जहाँ पर विकास की शुरुआत हुई होती है, मतलब जहाँ विकास हो रहा होता है। इन देशों में लोगो की प्रति व्यक्ति आय विकसित देशों की तुलना है बेहद कम होती है और साथ ही जीडीपी में भी काफी अंतर होता है। बता दे की इन देशों में बेरोजगारी, गरीबी और शिक्षा का स्तर कम होता है।

   वे राष्ट्र जो सम्पन्न नहीं है, परंतु विकास का उच्च स्तर प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील हैं विकासशील देश कहलाते हैं। यह देश धीरे-धीरे आर्थिक एवं औदयोगिक क्षेत्र में प्रगति कर आर्थिक विकास की ओर निरंतर अग्रसर हैं। प्रायः विकासशील देशों में जनसंख्या का दबाव अधिक है तथा उत्पादन कम होने के कारण इन्हें जीवन निर्वाह करने में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन देशों में कृषि, औद्योगिक, व्यापारिक एवं तकनीकी विकास कम हुआ है। इन देशों में प्रति व्यक्ति आय अपेक्षाकृत कम होती है। चीन, भारत, मिस्र, ब्राजील, अर्जेटीना, पाकिस्तान, म्यांमार, इराक, ईरान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तंजानिया एवं जायरे आदि प्रमुख विकासशील देश हैं। इनमें प्रति व्यक्ति आय भारत में 530, बांग्लादेश में 400, चीन में 1100, पाकिस्तान में 470 तथा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में 850 से 1,800 डॉलर के मध्य है।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

0 Comments

close