प्रशासन की आम ((श्ञालांट) अवधारणा का एक भाग लोक प्रशासन है, इसलिए लोक प्रशासन का अर्थ समझने से पूर्व, प्रशासन का अर्थ समझना आवश्यक है।
प्रशासन की परिभाषा
एडमिनिस्टर शब्द लेटिन भाषा के दो शब्दों एड+मिनिस्ट्रिर से लिया
गया है,
जिसका अर्थ होता है, लोगों की देखभाल करना या चिंता
करना व कार्यों का प्रबंधन करना। अपने शब्दिक रूप में, प्रशासन
शब्द का अर्थ सार्वजनिक या निजी, नागरिक या सेवा संबंधी बड़े
स्तर या अन्यथा मामलों का प्रबंधन और इस प्रकार, प्रकृति से
सार्वभौमिक है| प्रशासन वह सहयोगी का प्रयास है, जिसके द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूर्ण किया जाता है। E.
N. Gladden (1952) ने अपनी पुस्तक इंट्रोडक्शन टू पब्लिक
एडमिनिस्ट्रेशन में प्रशासन की परिभाषा इस
प्रकार से दी है - प्रशासन एक लम्बा तथा कुछ गर्वित शब्द है, लेकिन अर्थ साधारण हैं, क्योंकि इसका अर्थ है लोगों
की चिंता करना, या उनकी देखमाल करना, मामलों
का प्रबंधन, एक सुनिश्चित उद्देश्य को पूरा करने के लिए सुनिश्चित
किया है।
प्रशासन का अर्थ एक मकसद या एक
उद्देश्य की प्राप्ति की दृष्टि से व्यक्तियों तथा सामग्री का संग्रहण तथा प्रयोग
करना है। ऐसे जन समूहों के साथ जुड़ना है, जो वांछित
लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वय तथा सहयोग करते हैं| अन्य
शब्दों में वांछित लक्ष्यों तथा उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हमें भौतिक तथा
मानव संसाधनों को संगठित करने तथा निर्देशित करने की आवश्यकता होती है। यह
साव॑भौमिक प्रक्रिया है तथा विभिन्न संस्थागत परिप्रेक्षयों में घटित होती है। इन
स्थितियों पर आधारित प्रशासन को सार्वजनिक तथा निजी प्रशासन में विभाजित किया जाता
है| प्रथम का संबंध उस प्रशासन से है, जो
सरकारी परिवेश में संचालित होता है, जबकि दूसरे का संबंध उस
प्रशासन से है, जो गैर-सरकारी अर्थात् व्यापार उद्देश्यों
से परिवेश या स्थिति में संचलित होता हैं या कार्य करता है।
संक्षेप में, प्रशासन का इस प्रकार का अर्थ सामान्य या सामने रखे गये लक्ष्य की
प्राप्ति के लिए किए गए सहकारी प्रयास हैं। यह मानव तथा वस्तुओं को उतरने ही
निश्चितया संगठित तथा निदेशित करने के कौशलों से युक्त प्रबंधकों का उसी प्रकार
से एक विशेषीकृत व्यवसाय है, जिस प्रकार से एक इंजीनियर को
संरचना निर्यात करने या एक डाक्टर को मानव की बीमारियों को समझने का कौशल प्राप्त
होता है। अन्य शब्दों में, यह एक उद्देश्योन्मुख, ध्येययुक्त, समन्वयकारी तथा सहकारी क्रिया है,
जो जन समूह कुछ उद्देश्य या उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयोग में
लाते हैं।
लोक प्रशासन, प्रशासन के अधिक बड़े या व्यापक क्षेत्र का एक भाग हैं। इसे साधारणतया नौकरशाही
के नाम से समझा जाता है, बिना इस तथ्य पर ध्यान दिए कि एक
निश्चित संगठनात्मक रूप से नौकरशाही केवल सरकार के भीतर ही नहीं, अपितु निजी एवं तृतीया क्षेत्र या सैक्टर संगठनों में भी पायी जाती है।
लोक प्रशासन एक अध्ययन विषय है, जिसका संबंध संगठन तथा लोक
कल्याण के लिए लोक नितियों के निमार्ण एवं कार्यान्वयन से है। यह एक राजनीतिक
परिवेश में कार्य करता है, ताकि राजनैतिक निर्णय निर्यमाताओं
द्वारा निर्मित या स्थापित लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके |
इसे सरकारी शासन भी कहा जाता है, क्योंकि लोक
प्रशासन शब्द में संमग्र लोक का अर्थ है सरकार | इस प्रकार
लोक प्रशासन का केन्द्रबिंदु लोक नौकरशाही अर्थात् सरकार का नौकरशाही या
प्रशासनिक संगठन है।
लोक प्रशासन की विशेषताएं हैं:
- ·
नौकरशाही निर्णय-निमार्ण |
- ·
नीति प्रक्रिया का संगठन तथा विधिया
|
- ·
कानून का विस्तृतः व्यवस्थात्मक
कार्यान्वयन |
- ·
लोक नीति का कार्यान्वयन |
- · नागरिक कार्यो का निष्पादन।
- ·
प्रशासनिक शाखा का संचालन |
- · राजकीय कार्यो या मसलों के संदर्भ में प्रयुक्त कला तथा विज्ञान।
- ·
सरकार 'क्या' और 'कैसे' कार्य करती है।
सब मिलाकर यह कहा जा सकता है कि लोक प्रशासन पूर्ण सरकार के
क्रियाशील होने से कुछ कम नहीं है| यह वह अंग है,
जिसके माध्यम से सरकार के उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा किया जाता
है | अन्य शब्दों में यह सरकार का क्रिया वाला भाग है,
तथा माध्यम है, जिसके 1 वैचारिक
और कलासिकी द्वारा सरकार के लक्ष्यों तथा उद्देश्यों को प्राप्त किया जाता है
(चक्रवर्ती व भट्टाचार्य- परिफेष्य ("ब्रातन्नाएज(३ धात छाध्वात्रलाक्ष/७,
2003) | वास्तव में, लोक प्रशासन का दो रूप से
प्रयोग किया जाता है। यह एक क्रियाकलाप है; तथा इसे एक बौद्विक
खोज तथा अध्ययन (विषय) के रूप में भी जाना जाता हैं। लोक प्रशासन के स्वरूप की ओर
बढ़ने से पहले, एक दूसरे के रूप मैं प्रयुक्त प्रशासन,
संगठन तथा प्रबंध तीन शब्दों की व्याख्या करना महत्वपूर्ण है।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)
0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box