Recents in Beach

'चार्वाक दर्शन' का स्वर मानवतावादी है, स्पष्ट करें।

 चार्वाक दर्शन को लोकायत मत या दर्शन भी कहा जाता है। भारतीय दर्शन में चार्वाक दर्शन को भी महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और लोकायत दर्शन का सामान्य जन पर काफी महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। समाज की जो ताकतें, समाज की प्रतिगामी शक्तियों तथा रूढ़िवाद के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, उन्हें चावक दर्शन ने एक हथियार उपलब्ध कराया है।

रूढ़िवादी लोगों ने तथा धर्माचार्यों ने लोकायत मत की आलोचना करने में कोई कमी नहीं रखी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि लोकायत दर्शन के वस्तुपरक चिन्तन को गलत रूप में प्रस्तुत किया गया है। चार्वाक दर्शन का कोई भी ग्रंथ उपलब्ध नहीं है। यह तथ्य इस बात का प्रमाण है कि रूढ़िवादियों इस दर्शन के साहित्य को नष्ट करने का हर संभव प्रयास किया।

परन्तु इसके बावजूद चार्वाक दर्शन का भारतीय सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। के. दामोदरन ने भी चार्वाक दर्शन के साहित्य के नष्ट हो जाने पर अपने विचार प्रस्तुत किये है। उनके अनुसार ” चार्वाक दर्शन के ग्रंथों के नष्ट हो जाने से भारतीय दर्शन के इतिहास की अत्यधिक क्षति हुई है।”

सबसे रोचक बात यह है कि चावक दर्शन के बारे में हमें जितनी भी जानकारी उपलब्ध है, वह सब चार्वाक दर्शन की आलोचनाएं करने वाले विद्वानों की व्याख्याओं से ही मिली है। चावक दर्शन की आलोचना करने वाले विद्वानों ने इसे एक नकारात्मक दर्शन बताया है। इन विद्वानों के अनुसार, “चावक दर्शन नैतिक संहिताओं का विरोधी दर्शन है, यह भ्रष्ट भौतिकवाद से ओत-प्रोत है, तथा यह मानता है कि जीवन के सुखों को प्राप्त करने के लिए ऋणी होना भी उचित है।”

वैदिक मतावलम्बियों ने लोकायत दर्शन की निरन्तर आलोचना की। इसे अत्यधिक विकृत रूरूप में प्रस्तुत किया गया। इसके मूल उद्देश्य की भी उपेक्षा की गयी। इसे केवल भौतिकवादी दर्शन सिद्ध करने का प्रयास किया गया। जबकि चावाक दर्शन में जिस भौतिकवाद का समर्थन किया गया है,

वह आज के भौतिकवाद से सर्वथा भिन्न है चार्वाक दर्शन में जिस भौतिकवाद की कल्पना की गई है, वह सामान्य जन के सरोकारों, उनको तकलीफों एवं संघर्षों से जुड़ा हुआ है। चार्वाक दर्शन के खिलाफ एक ऐसी मुहिम चलायी गयी, जिससे इसे समाज-निरपेक्ष सिद्ध किया जा सके। इस दर्शन को स्वार्थी सिद्ध करने का भी प्रयास किया गया। चार्वाक दर्शन की मूलभूत मान्यताएँ कर्मकाण्डों का विरोध करते हुए जीवन की मूलभूत समझ प्रदान करना है।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

0 Comments

close