Terrorism शब्द लेटिन के शब्दों ‘terrere’ और ‘deterre’ से उत्पन्न हुआ है। शब्द ‘terrere’ का अर्थ है ‘tremble’ (भय से कांपना, थरथराना, भयभीत होना) और शब्द ‘deterre’ का निहितार्थ है भयभीत होना। इस प्रकार terrorism का अर्थ है, लोगों को हानि पहुँचाना, ताकि वे इतने भयभीत व आंतकित हो जाए कि वे कांपना शुरु कर दें। यह सरकार या राज्य के विधिसम्मत प्राधिकार को दुर्बल कर प्रणालीबद्ध हिन्सा द्वारा स्पष्ट उद्देश्य प्राप्त करने की रणनीति है। विगत में हिंसा का सहारा तब लिया जाता था, जब शासक लोगों की तकलीफों को दूर करने में विफल होते थे और वे लोगों के अधिकारों का दमन और अतिक्रमण का सहारा लेते थे।
आतंकवाद की राजनीतिक पृष्ठभूमि होती है और हिन्सा एक मात्र तरीका होता है जिसका वे सहारा लेते हैं। आतंकवादी शब्द से निन्दात्मक अर्थ उत्पन्न होता है। कूलोम्बिस और वाल्फ के अनुसार “आतंकवादी संगठनों की अधिक तटस्थ, मूल्य मुक्त परिभाषा में उन्हें राज्येत्तर अभिकर्ता कहा जा सकता है जो कतिपय राजनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए गैरपरम्परागत और हिन्सा की रुढ़िगत तकनीकें प्रयोग करते हैं। वास्तव में, आतंकवाद राजनीतिक उद्देश्यों के लिए, हिन्सा का संगठित प्रयोग है और मुख्यतया यह निर्दोष लोगों या आसान लक्ष्यों पर किया जाता है।
युद्ध के समान आतंकवाद में राजनीतिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संगठित बल का प्रयोग अंतर्निहित है। राजनीतिक हथियार के रूप में अत्याचारी और पीड़ित दोनों ने आतंक अपनाया है। सामान्यतया एक के मित्र या सहयोगी “स्वतंत्रता सेनानी” कहलाते हैं तो दूसरे के शत्रुओं या विरोधियों को आतंकवादी वर्णित किया जाता सीमा पार आतंकवाद और अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद में केवल तकनीकी अंतर है। सीमा पार आतंकवादियों को केवल किसी दूसरे देश में कार्रवाई करने के लिए एक देश में प्रशिक्षित किया जाता है तो अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद के शिकार कई देशों में होते हैं।
उदाहरण के लिए, अल कायदा अपने शिकार के लिए किसी एक देश या क्षेत्र में सीमित नहीं हैं। इसके “शत्रु” विश्व भर में पाए जाते हैं, यद्यपि इसके मुख्य निशाने पर कुछ ही देश हैं। अल कायदा इस्लामी सिद्धान्त की प्रधानता चाहता है और जो भी इसके मार्ग. में आते हैं, सभी इस निशाने पर होने चाहिए। इसलिए आज संयुक्त राज्य और यूनाइटेड किंगडम अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद के आम शिकार हैं। भारत, रूस, श्रीलंका, नेपाल और बहुत ‘से अन्य देश भी आतंकवाद के शिकार हैं। सीमा पार आतंकवाद और अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद के बीच अंतर कुछ अस्पष्ट है। दो या अधिक देशों में सक्रिय सभी आतंकवाद को मोटे तौर पर अन्तर्राष्ट्रीय आतंक कहा जा सकता है।
जैसे नेपाल में माउवादी और भारत में पीपल्स वार ग्रुप (पी डब्ल्यू जी). यू.के. में आइरिस रिपब्लिकन आर्मी (आई आर ए) उस आतंकवाद से भिन्न हैं जिनकी जड़ एक देश में हैं और ये अपनी उत्पत्ति के देश की सहायता से कार्रवाई करता है परन्तु यह दूसरे देश में आतंक पैदा करने के लिए हिन्सा का प्रयोग करता है। इस दूसरे किस्म के आतंकवाद को सीमा पार के आतंकवाद के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसके सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके अपने देश से भिन्न दूसरे देश द्वारा प्रायोजित और प्रशिक्षित किया जाता है, जिस आतंकवाद का भारत 1980 के दशक से सामना कर रहा है, उसकी उत्पत्ति, प्रशिक्षण और पूरी सहायता पाकिस्तान में भारत की सीमापार से या पाक-अधिकृत ..जैसे नेपाल में माउवादी और भारत में पीपल्स वार ग्रुप (पी डब्ल्यू जी), यू.के. में आइरिस रिपब्लिकन आर्मी (आई आर ए) उस आतंकवाद से भिन्न हैं जिनकी जड़ एक देश में हैं और ये अपनी उत्पत्ति के देश की सहायता से कार्रवाई करता है परन्तु यह दूसरे देश में आतंक पैदा करने के लिए हिन्सा का प्रयोग करता है। इस दूसरे किस्म के आतंकवाद को सीमा पार के आतंकवाद के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसके सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके अपने देश से भिन्न दूसरे देश द्वारा प्रायोजित और प्रशिक्षित किया जाता है, जिस आतंकवाद का भारत 1980 के दशक से सामना कर रहा है, उसकी उत्पत्ति, प्रशिक्षण और पूरी सहायता पाकिस्ताना में भारत की सीमापार से या पाक अधिकृत कश्मीर से है।
हमारी सीमाओं के पार बड़ी संख्या में प्रशिक्षण शिविर हैं, जहाँ युवकों को बहकाकर ले जाया जाता है और वहाँ उन्हें भारत में हिन्सात्मक कार्रवाइयाँ करने के लिए भड़काया जाता है, प्रशिक्षित किया जाता है, नकदी दी जाती है और अस्त्र-शस्त्रों से लैंस किया जाता है। इस सीमापर आतंकवाद के परिणामस्वरूप भारत में हज़ारों निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। इसी प्रकार इजरायल के विरुद्ध आतंकवादी कार्रवाइयाँ उसकी सीमाओं के पार से की जाती हैं। इसी प्रकार रूस में चेचेन्या आतंकवाद देश के अंदर से ही है, भारत के विरुद्ध आतंकवाद निश्चित रूप से सीमा पार किस्म का
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box