Recents in Beach

विकास का वैकल्पिक क्‍या है?

 विकास का वैकल्पिक क्‍या है?

संसाधनों के उपयोग द्वारा आजीविका की आवश्यकताओं की पूर्ती करना ही विकास की परिभाषा होती है। आज सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्र के आर्थिक विकास की आवश्यकता है। आज आवश्यकता है, समाज में व्याप्त बेरोजगारी और प्रवास (पल्रायन) की समस्या के समाधान की, आज आवश्यकता है, विकासात्मक गतिविधियों की क्षेत्रीय विसमताओं को दूर करने की। इस बात में कोई संदेह नहीं कि यह विकास हिमालयी क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों (जल, जंगल, जमीन और जैव विविधता) पर ही आधारित हो सकता है। परन्तु आज विकास के नाम पर जो हो रहा है, वह सबके सामने है। केदारनाथ जल प्रलय की घटना और उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में घटित हाल की घटनाओं ने इस बात के महत्व को पहले से भी ज्यादा स्पष्ट रूप से प्रदशित और रेखांकित किया है। ऐसे में सवाल यह है कि विकास का अर्थ क्या है और विकास किसके लिए? सवाल यह भी है कि इस क्षेत्र के विकास की क्या रणनीति होनी चाहिए?

   यह विकास पर्यावरण की कीमत पर नहीं आ सकता। हिमालयी क्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ ही हिमालयी क्षेत्र के पयावरण की अतिसंवेदनशीलता और भंगुरता के विशिष्ट खतरों (फ्रैजिलिटी) को संबोधित करने की आवश्यकता होगी। आज हिमालय क्षेत्र के पर्यावरण के अतिसंवेदनशीलता और संरक्षण की आवश्यकता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज हिमालय क्षेत्र के विकास की अवधारणा को पुनः परिभाषित करने की आवश्यकता है।

   आज हिमालय क्षेत्र के विकास के लिए एक वैकल्पिक विकास नीति (रणनीति) पर सोंचने या विचार करने की आवश्यकता है, जो पर्यावरण के अनुकूल हो, जो इस क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्षम या समर्थ हो और जो स्थानीय समाज और संस्कृति के प्रति संवेदनशील हो।

   क्षेत्रीय विकास की संकल्पनाओं के संदर्भ में Sthr and Taylors (1981) का विश्लेषण महत्वपूर्ण है। Sthr and Taylors ने मौलिक रूप से दो अलग-अलग विकास की संकल्पना के बीच के प्रमुख मतभेद को प्रस्तुत करने का कार्य किया। क्षेत्रीय विकास की अवधारणा के सन्दर्भ में वैकल्पिक विकास की संभावनाओं की पहचान और विश्लेषण के लिए Sthr and Taylors का दृष्टिकोण उपयोगी है।

   What now: Another Development. के अंतर्गत विशेष रूप से, आवश्यकता उन्मुख, अंतर्जात या स्वस्फूर्त (इंडीजेनस), आत्मनिभर्भर, पारिस्थितिकी सम्मत, समान और स्थाई संसाधन उपयोग करने के लिए; सहभागी निर्णय प्रक्रिया पर आधारित विकास की कल्पना की गयी है :

Development from below, के सन्दर्भ में, स्थानीय समुदाय की बुनियादी जरूरतों को संतुष्ट करने की संकल्पना ; (Sthr and Taylors, 1981), मानव कल्याण में वृद्धि करने की संकल्पना; (Ekins, 1986:8), और विविधता पूर्ण और पूरक गतिविधियों (कार्यकलापों) को संबोधित करने की संकल्पना प्रस्तुत करते हैं। यह लोगों को रचनात्मक, अधिक उत्पादक और आत्मनिर्भर बनाने और समुदाय की समर्थन प्रणाली को मजबूत बनाने की अवधारणा के साथ सम्बद्ध है।

   वर्तमान में Development from below की अवधारणा को लोगों के सशक्तिकरण और अपने स्वयं के लिए विकल्‍प बनाने की संभाव्यता के सन्दर्भ में प्रस्तुत किया जाता है। भौगोलिक अनुसन्धान एवं शोध कार्यों में सतत विकास की संकल्पना को वैकल्पिक विकास के सन्दर्भ में अध्ययन का प्रयास अत्यंत सिमित है। प्रस्तुत शोधकार्य के अंतर्गत Development from below की अवधारणा के आधार पर वैकल्पिक विकास की संभावनाओं का मूल्याइकन किया जाना प्रस्तावित है।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any Spam link in the comment box

close