Recents in Beach

रचना के आधार पर वाक्य के प्रमुख भेदों पर विचार कीजिये |

 रचना के आधार पर वाक्य के मुख्य तीन भेद हैं -

·         सरल [या साधारण)वाक्य

·         संयुक्त (या यौगिक)वाक्य

·         मिश्र (या जटिल) वाक्य

1.  सरल [या साधारण) वाक्य

जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय हो, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं। जैसे -

        मोहन सेब खाता है।                  शीला बाजार जा रही है।

2.  संयुक्‍त (या यौगिक) वाक्य

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक सरल अथवा मिश्र वाक्य होते हैं, वे संयुक्त वाक्य या यौगिक वाक्य कहलाते हैं। ये वाक्य-योजकों द्वारा जुड़े होते हैं। योजकों से जुड़े होने पर भी ये दो या अधिक वाक्य संयुक्त वाक्य के मुख्य और स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं।

मुख्य उपवाक्य अपने पूर्ण अर्थ की अभिव्यक्ति के लिए किसी दूसरे उपवाक्य पर आश्रित नहीं रहते। उपवाक्य होते हुए भी उनमें पूर्ण अर्थ का बोध होता है। इनके बीच समानाधिकरण संबंध होता है और इसके उपवाक्य 'और, तथा, फिर, या, अथवा, कितु, लेकिन, परंतु, इसलिए' आदि, समानाधिकरण योजक अव्ययों से जुड़े होते हैं; जैसे -

1. बिजली थोड़ी देर के लिए आई और वह चली गई। (संयोजक)

(क) बिजली थोड़ी देर के लिए आई। (और)    (ख) वह चली गई।

2. आप चाय पिएँगे या कॉफी? (विभाजक)

(क) आप चाय पिएँगे । (या)    (ख) (आप) कॉफी (पिएंगे)

3. जल्‍दी चलिए अन्यथा बहुत देर हो जाएगी। (परिणाम सूचक)

(क) जल्दी चलिए (अन्यथा) (ख)    (आपको) बहुत देर हो जाएगी।

4. मैं भी आपके साथ चलता कितु मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। . (विरोधसूचक)

(क) मैं भी आपके साथ चलता (किंतु)    (ख) मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

5. मुझे घर पर काम है, इसलिए मैं विद्यालय नहीं आ पारऊँगा। (परिणाम सूचक)

(क) मुझे घर पर काम है। (इसलिए)    (ख) मैं विद्यालय नहीं आ पाऊँगा।

संयुक्त वाक्य के दो उपवाक्यों में से एक उपवाक्य के कुछ अंश कभी कभी लुप्त हो जाते हैं। यह स्थिति तब आती है जब एक ही वाक्य के दो उपवाक्यों में समान शब्द आता है; जैसे -

·         पिता जी प्रातः चाय पीते हैं और (पिता जी) सायंकाल को कॉफी (पीते हैं)।

·         मोहन कल मुंबई जाएगा और राजेश कोलकाता (जाएगा)।

 

3. मिश्र (या जटिल) वाक्य

मिश्र वाक्य में एक मुख्य या स्वतंत्र उपवाक्य और एक या अधिक गौण या आश्रित उपवाक्य होते हैं। गौण उपवाक्य अपने पूर्ण अर्थ की अभिव्यक्ति के लिए मुख्य उपवाक्य पर आश्रित रहता है। मिश्र वाक्य के उपवाक्य 'कि' 'जो-वह', 'जब-तब', 'जैसा-वैसा', 'क्योंकि', 'यदि-तो' आदि व्यधिकरण योजकों से जुड़े होते हैं; जैसे -

(क) अध्यापक ने बताया कि कल स्कूल में छुट्टी होगी।

(ख) जो लड़का कमरे में बैठा है, वह मेरा भाई है।

(ग) जब मैं छोटा था तब साइकिल खूब चलाता था।

(घ) जैसा मैं कहूँगा, वैसा तुम करोगे।

(ड.) मोहन आज विद्यालय नहीं गया क्‍योंकि वह बीमार है।

(च) यदि इस बार वर्षा न हुई तो सारी फसल नष्ट हो जाएगी।

उपर्युक्त वाक्‍्यों में वाक्य (क) में 'अध्यापक ने बताया' मुख्य वाक्य है और 'कल स्कूल में छुट्टी होगी' आश्रित उपवाक्य है, जिसे 'कि' योजक से जोड़ा गया है। वाक्य (ख) में 'मेरा भाई है' मुख्य उपवाक्य है और “लड़का कमरे में बैठा है' आश्रित उपवाक्य है। वाक्य (ग) में 'साइकिल खूब चलाता था' मुख्य उपवाक्य है और “मैं छोटा था' आश्रित उपवाक्य | वाक्य (घ) में 'तुम करोगे' मुख्य उपवाक्य है और 'मैं कहूँगा' आश्रित उपवाक्य | वाक्य (ड.) में मोहन आज विद्यालय नहीं गया' मुख्य उपवाक्य है, 'वह बीमार है' आश्रित उपवाक्य है। वाक्य (च) में 'सारी फसल नष्ट हो जाएगी' मुख्य वाक्य है और 'इस बार

वर्षा न हुई' आश्रित उपवाक्य है। इस प्रकार जिन उपवाक्यों में “कि, जो, जब, यदि, तो' योजक अव्यय लगे हों, वे आश्रित वाक्य हैं।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

0 Comments

close