प्रश्नावली विधि के गुण या महत्व निम्नवत् हैं -
· यह दूर-दराज व दुर्गम क्षेत्रों में काम कर सकती है, जहाँ किसी शोधकर्ता का पहुँचना असंभव हो।
· इसे वितरित करना कम खर्चीला होता है। ऐसा इसलिए है कि प्रश्नावलियाँ बहुधा एक साथ बड़ी संख्या में उत्तरदाताओं को प्रेषित अथवा हस्तगत की जाती है।
· बडे नमूनों से आँकड़े एक ही समय में एकत्र किए जा सकते हैं। वृहदाकार नमूनों का उपयोग किया जा सकता है और तदनुसार परिणामों को अधिक विश्वसनीय एवं भरोसेदार बनाया जा सकता है।
· प्रश्नावली शोधकर्ता के पूर्वाग्रह को न्यूनतम कर देती है। यह अपेक्षाकृत अधिक अनामिकता प्रदान करती है। चूँकि शोधकर्ता व्यक्तियों की बजाय पूछे गए प्रश्नों के उत्तरों में ही रुचि रखता है, उत्तरदाता बिना किसी संशयात्मक स्थिति या भय के अपने मत को व्यक्त करने में स्वतंत्र महसूस कर सकता है। यह तत्काल उत्तर के लिए उत्तरदाताओं पर दबाव भी कम बनाता है।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)
0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box