नृवंशविज्ञान की एक ऐसी कोई मानक अथवा सरल परिभाषा नहीं है जो सभी सामाजिक विज्ञान शोधकर्ता स्वीकार करते हों। फिर भी, मोटे तौर पर, नृवंशविज्ञान को किसी सामाजिक अथवा सांस्कृतिक समूह के पूर्ण, विस्तृत वृत्तांत के रूप में लिया जाता है। विशिष्ट रूप से नृवंशविज्ञान में 'वह नृवंशविज्ञानशास्त्री शामिल होता है जो किसी विस्तारित समयावधि तक लोगों के जीवन में जो होता है वह देखते हुए, जो कहा जाता है उसे सुनते हुए, उनसे प्रश्न पूछते हुए - वस्तुतः: अपने शोध के मुख्य विषयों पर प्रकाश डालने के लिए जो भी आँकड़े उपलब्ध हों उन्हें एकत्र करते हुए भाग लेता है' (हैमर्सले एवं एटकिंसन, 1995: 1)। एक परंपरागत अर्थ में, नृवंशविज्ञान में किसी समूह अथवा समुदाय का समग्र विवरण शामिल होता है।
औपनिवेशिक काल में मूल निवासियों का विवरण प्राय: प्रशासन संबंधी औपनिवेशिक कार्यसूची के एक उपकरण के रूप में प्रयोग किया जाता था। अनेक पूर्वतर मानवजाति वर्णन जे. एच. हटन जैसे प्रशासकों द्वारा ही लिखे गए हैं, यथा दि अंगागी नाया और द सेगा नाया। ये लोगों के अवैयक्तिक, विस्तृत वृत्तांत हैं, जो कि मुख्यतः प्रशासकों के लामार्थ ही लिखे गए थे। मूल निवासियों के विषय में सूक्ष्म विवरण समेत संपूर्ण जानकारी देने वाले ऐसे अभिलेख प्रशासकों द्वारा उन पर शासन करने के लिए प्रयोग किए जाते थे। इस प्रकार के विवरण अध्ययन किए जा रहे लोगों को 'रोचक नमूनों' के रूप में प्रस्तुत करते थे। मेयर फोर्टेस और ई.ई इवांस-प्रिचर्ड जैसे अनेक मानवशास्त्रियों को प्रशासकों के लाभार्थ आँकड़े एकत्र करने के लिए राज्य के कर्मचारियों के रूप में क्षेत्र में भेजा गया था। बहरहाल, ये लोगों के प्रति दयालु रहे और इससे अधिक नहीं सोचते थे कि उन्हें अपनी-अपनी सरकारों का सहयोग ही करना है। वास्तव में उत्तर-औपनिवेशिक काल मेंअनेक मानवशास्त्रियों ने राज्य को वह सूचना प्रदान करने की जिम्मेदारी से हाथ खींच लिया जिसे उनके द्वारा अध्ययन किए गए लोगों पर शासन करने के लिए प्रयोग किया जा सकता था। यह बड़ी रोचक बात है कि राज्य की महत्वाकांक्षा का पोषण करने की बजाय उनमें से अनेक विद्वान अपने अध्ययनाधीन लोगों के लिए प्रवक्ताओं के रूप में उभरे और उन्होंने उनका पक्ष सरकार के सामने रखा।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box