उत्पादन की तकनीक में परिवर्तन आने से उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ा। अब नए क्षेत्रों में खेती की जाने लगी और लोहे के बने औजारों का प्रयोग कृषि में किया जाने लगा, जिससे खाद्यान्न के उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हो गई। इससे शहरों की अर्थव्यवस्था का विकास और व्यापार का प्रसार और जनसंख्या की सघनता में वृद्धि हुई। अत: जनसांख्यिकी परिवर्तन के मुख्य कारक देशांतरण और शहरीकरण को माना जाता है। जर्मनी के कबीले के पूरब की तरफ देशांतरण के कारण छठी से दसवीं शताब्दियों के बीच युद्ध शुरू हो गया। दूसरी ओर स्लावोनियाई कबीले दक्षिण की ओर बालकन क्षेत्र तक और पूरब की ओर वोल्गा क्षेत्र तक दबाव डालने लगे। सातवीं शताब्दी में अरब कबीले ने उत्तरी अफ्रीका व स्पेन पर कब्जा कर लिया। मंगोल सेना ने लगभग 1237 से 41 ई. के बीच स््लावियाई राजवंश को कुचल दिया, जिसके फलस्वरूप एक-तिहाई स्लावियाई जनसंख्या खत्म हो गई। इसी तरह पन्द्रहवीं शताब्दी में ऑटोमन तुर्क एशिया माइनर क्षेत्र में गये और बालकन प्रायद्वीप में घुसने लगे जिसके कारण स्लाव जनसंख्या को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इंग्लैण्ड और फ्रांस के बीच चलने वाले सौ वर्षीय युद्ध के कारण भी जनसंख्या में कमी आयी। शहरीकरण के परिणामस्वरूप ग्रामीण जनसंख्या का स्थानांतरण शहरी केन्द्रों की तरफ हुआ, किन्तु फिर भी मध्यकाल के आरम्भ तक कुछ ही शहर ऐसे थे, जिनकी जनसंख्या 10000 से अधिक थी। फिर दसवीं शताब्दी के बाद जनसंख्या में तीत्र गति से वृद्धि हुई। चूँकि शहरी जनसंख्या का आकलन करना एक कठिन कार्य है। फिर भी एक अनुमान लगाया जा सकता है। सातवीं शताब्दी में स्थापित भूमध्यसागरीय शहरों की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 7 से 8 प्रतिशत ही थी। लेकिन चौदहवीं शताब्दी में आकर जनसंख्या बहुत बढ़ गयी। चूँकि यह जनसंख्या वृद्धि व्यापार में वृद्धि के कारण हुई थी। जैसे पैलेरमों और नेपल्स की जनसंख्या एक लाख और पेरिस की जनसंख्या दो लाख हो गयी।
दरअसल यह जनसंख्या वृद्धि काली मौत के बाद शहरी अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान के कारण बढ़ी। आगे चलकर पन्द्रहवीं शताब्दी में पेरिस की जनसंख्या 274,000 ब्रजेस की 125,000, मिलान की 1,25,000 हो गई।
अत: उपर्युक्त वर्णन से पता चलता है कि देशांतरण और शहरीकरण ने जनसंख्या वृद्धि और कमी में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। जहाँ युद्ध के कारण जनसंख्या में कमी आयी। वहीं दूसरी तरफ कृषि में प्रौद्योगिकी के विकास के परिणामस्वरूप जनसंख्या में वृद्धि हुई। शहरी अर्थव्यवस्था के विकास के कारण लोगों में समृद्धि आयी जिससे पेरिस, ब्रजेस, मिलान जैसे शहरों की जनसंख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box