काव्य की उत्पत्ति के समय से ही उसके लक्षणों पर विचार होने लगा। पाठक सहदय के लिए 'काव्य किसे कहेंगे' या 'कविता क्या है' वह मूलभूत प्रश्न है जिसकी विभिन्न आचार्यो ने विभिन्न दृष्टिकोण से व्याख्या की है। कवि के द्वारा जो कार्य संपन्न हो, उसे 'काव्य' कहते हैं - 'कवेरिदं कार्य भावो वा'| कवि को 'सर्वज्ञ' और द्रष्टा भी माना गया है।
भरतमुनि-काव्य के लक्षणों पर विचार करने वाले पहले आचार्य भरतमुनि माने जाते हैं। उनके द्वारा प्रतिपादित 'नाटयशास्त्र' में नाट्य को ही साहित्य या काव्य भी माना गया है। राजशेखर ने नाटयशास्त्र को 'पंचम वेद' की संज्ञा दी है। हालांकि भरत ने स्पष्टतः किसी काव्य-लक्षण का उल्लेख नहीं किया है। भरत ने काव्य की शोभा बढ़ाने वाले ३६ लक्षणों का वर्णन किया है और काव्य कला की प्रशस्ति इस प्रकार की है
"मृदुललित पदाढ़्यं गूढ़ शब्दार्थहीनं,
जनपदसुखबोध्य॑ युक्तिमन्नृत्ययोज्यं।
बहुकृतरसमार्ग संधिसंधानयुक्ते,
स भवति शुभकाव्यं नाटकप्रेक्षकाणाम्॥"
यहाँ क्रमशः सात विशेषताएँ वर्णित हैं - मृदुललित पदावली, गूढ़शब्दार्थहीनता, सर्वसुगमता, युक्तिमत्ता, नृत्योपयोगयोग्यता, बहुकृतरसमार्गता तथा संधियुक्तता। इसमें पाँचवाँ तथा सातवाँ नाटक की दृष्टि से वर्णित हैं, शेष में गुण, रीति, रस एवं अलंकार का वर्णन है।
भामह
काव्य-लक्षण का वास्तविक विकास भामह से होता है। उनके अनुसार शब्द एवं अर्थ का सहभाव ही काव्य है - "शब्दार्थं सहितौ काव्यम्"| वे कहते हैं कि जहां शब्द और अर्थ परस्पर सहित भाव या प्रतिस्पर्धा करते हुए सामने आते हैं, वहाँ शब्दार्थ सन्निधि में काव्यत्व होता है। भामह के अनुसार शब्दालंकार और अर्थालंकार, दोनों का सहभाव ही काव्य-सौंदर्य का दूयोतक है। वे शब्द और अर्थ को समान महत्व देते हुए दोनों के प्रतिस्पर्धा और सामंजस्य की उपयोगिता सिद्ध करते हैं। शब्द और अर्थ के इसी प्रतिस्पर्धा और सामंजस्य से चारूत्व अर्थात् सौन्दर्य की निष्पत्ति होती है, जिसे बाद में पण्डितराज जगन्नाथ ने रमणीयता कहा है।
दंडी
दंडी ने काव्य का लक्षण बताते हुए माना कि 'शरीरं तावदिष्टार्थ व्यवच्छिनन्नापदावली', अर्थात काव्य का शरीर वांछित अर्थ को उद्घाटित करने वाली पदावली होती है। डॉ. नगेंद्र ने भामह के काव्य लक्षण से दंडी के काव्य लक्षण की समता का विश्लेषण किया है। न्गेंद्र के अनुसार इष्टार्थ को अभिव्यक्त करने वाला शब्द और शब्दार्थ का साहित्य, सहभाव या सामंजस्य एक ही बात है, क्योंकि कोई शब्द डष्ट अर्थ की अभिव्यक्ति तभी कर सकता है जब शब्द और अर्थ में पूर्ण सहभाव या सामंजस्य हो।
वामन
'रीतिरात्मा काव्यस्य' रीति को काव्य की आत्मा मानने वाले वामन ने काव्य का कोई स्वतंत्र लक्षण नहीं दिया है, किंतु रीति वर्णन में उनके विचार उपलब्ध होते हैं। उनके अनुसार सौंदर्य के कारण काव्य ग्राह्य होते हैं और अलंकार को ही सौंदर्य कहते हैं:। "काव्यं ग्राहयमलंकारात्। सौंदर्यमलंकाराः।" काव्य में सौंदर्य दोषों के त्याग और गुणों के ग्रहण के कारण उत्पन्न होता है। वे गुण और अलंकार से युक्त शब्दार्थ को ही काव्य कहते हैं। वामन अलंकारों की अपेक्षा गुण को अधिक महत्व देकर काव्य-चिंतन को एक नई दिशा प्रदान करते हैं, साथ ही भामह और दंडी के विचार-परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।
सूट्र
काव्य-लक्षण के विवेचन के क्रम में रूुद्रट की कोई महत्वपूर्ण देन नहीं है। वे शब्द और अर्थ दोनों को ही काव्य मानते हैं - 'शब्दार्थौं काव्यम'।
कुंतक
कुंतक के अनुसार अलंकार से युक्त शब्द और अर्थ काव्य है। वे अलंकार को काव्य के बाह्य सौंदर्य का विधायक न मानकर उसका मूल आधार स्वीकार करते हैं। वे काव्य का व्यवस्थित त्क्षण प्रस्तुत करते हुए कहते हैं कि काव्यमर्मज्ञों को आहलादित करने वाली वक्रतामय, कविकौशल-युकत रचना में स्थित शब्द और अर्थ ही काव्य है। वे शब्द और अर्थ, दोनों को सहभाव को काव्य मानते हैं - "शब्दार्थों सहिता वक्रकविव्यापारशालिनी। बंधे व्यवस्थितों काव्यं तदविदाहलादकारिणी॥" (वक्रोक्तिजीवितम्, १/७)
मम्मट
आचार्य मम्मट का लक्षण प्रौढ़ एवं सुदीर्घ चिंतन का परिणाम है। उनके अनुसार दोषरहित, गुणसहित तथा यथासंभव अलंकारयुकत शब्दार्थ ही काव्य है। उन्होंने काव्य में अलंकार की स्थिति वैकल्पिक मानकर उसे गौण बना दिया है - "तददोषौ शब्दार्थी सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि" अपने प्रसिद्ध ग्रंथ'काव्य प्रकाश' में मम्मट ने काव्य को परिभाषित करते हुए कहा है कि वहां (काव्य में)शब्द और अर्थ का सहभाव दोष रहित,गुण सहित और कहीं पर बिना अलंकृति के भी होता है। अदोष तात्पर्य है काव्य दोषों जैसे क्लिष्टत्व,श्रुतिकट्॒त्व,ग्राम्यत्व,अश्लीलत्व आदि दोषों से रहित होना चाहिए। गुण का तात्पर्य है भरत मुनि द्वारा निर्दिष्ट काव्य गुणों जैसे माधुर्य, ओज,समता,समाधि,श्लेष आदि गुणों से युक्त होना चाहिए। ऐसे शब्दार्थ के संयोजन में कहीं कहीं बिना अलंकार के भी काम चल सकता है।
विश्वनाथ
विश्वनाथ के अनुसार "वाक्यं रसात्मक॑ काव्यम्" अर्थात् रसात्मक वाक्य ही काव्य होता है। यहाँ आचार्य विश्वनाथ ने पहली बार शब्दार्थ की जगह वाक्य में काव्यत्व की स्थिति मानी है। उनका कहना है कि केवल सुन्दर शब्दों को एक साथ रख देने से काव्य नहीं हो जाता। काव्यत्व तो तब होगा जब वे सब एक वाक्य का रूप लेकर आएं और वाक्य भी रसात्मक होना चाहिए। रसात्मक के भीतर चारूत्व, दोषराहित्य, गुणों का समावेश और समुचित अलंकार विधान भी आ जाता है। दरअसल यहाँ पर आचार्य ने अपने से पूर्ववर्ती आचार्यों के मन्तव्यों का समावेश कर उसे रस से जोड़ कर काव्य तत्व के रूप में रसात्मकता को मान्यता दी, जो कि उचित ही था।
पंडितराज जगन्नाथ
"रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम" अर्थात् रमणीय अर्थ का प्रतिपादन करने वाला शब्द ही काव्य है। रमणीय का अर्थ वही पूर्ववर्ती रसात्मकता है। यहाँ मौलिक स्थापना यह है कि काव्यत्व शब्द में हित होता है न कि सम्पूर्ण वाक्य में | रमणीयता या चारूत्व की स्थिति शब्द में मानने के पीछे वेदांत दर्शन और व्याकरण को आधार बनाया गया है।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box