Recents in Beach

जीवन वृत्ति विकास के चरण और प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए |

जीवन वृत्ति के विकास के चरणों ( वर्नर और डीसिमोन, 2012) की चर्चा इस प्रकार हैः

चरण 1 अन्वेषण: जीवन वृत्ति के विकास का पहला चरण, यानी अन्वेषण कौशल और रुचि की पहचान द्वारा दर्शाया जाता है। इस चरण के दौरान व्यक्ति अपने स्व और नौकरी के बीच एक तारतम्य की तलाश करता है। कर्मचारी सीखने, दिशानिर्देशों का पालन करने आदि जैसी गतिविधियों में शामिल होता है। इस चरण के दौरान कर्मचारी की आयु 30 से कम हो सकती है और नौकरी पर कार्य अनुभव लगभग दो वर्ष हो सकता है। वह अन्य कर्मचारियों के साथ संबंधों के संदर्भ में एक प्रशिक्षु की भूमिका निभाने में लगा रहेगा। इस चरण के दौरान व्यक्ति स्वयं की खोज में भी संलग्न होता है।

चरण 2 स्थापना: जीवन वृत्ति के विकास में दूसरा चरण स्थापना का है। जीवन वृत्ति में उन्‍नति और वृद्धि इस चरण की विशेषता है। कर्मचारी को नौकरी से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और वह कार्य के कुछ क्षेत्रों में क्षमता या विशेषज्ञता भी विकसित करता है। कर्मचारी में सुरक्षा की भावना भी हो सकती है। उसकी जीवनशैली में भी सुधार हो सकता है, कर्मचारी अब निर्णय लेने में संलग्न हो सकता है। इस चरण के दौरान कर्मचारी की आयु 30-45 के बीच हो सकती है और अनुभव का वर्ष दो से 10 वर्ष के बीच हो सकता है। अन्य कर्मचारियों के साथ संबंधों के संदर्भ में, कर्मचारी को एक प्रशिक्षु के बजाय एक सहयोगी के रूप में देखा जा सकता है।

चरण 3 रखरखाव: अगला चरण रखरखाव का है और इस चरण के दौरान कर्मचारी पूर्णता के निकट होता है किया जाएगा और वह अपने कौशल को बढ़ाने और उन्‍नत करने में शामिल हो सकता है। वह संगठन के साथ--साथ कर्मचारियों, विशेष रूप से नए शामिल होने वालों को प्रशिक्षण देने में नीति बनाने की गतिविधियों में शामिल हो सकता है। यहां कर्मचारी एक संरक्षक की भूमिका निभाएगा | इस चरण के दौरान कर्मचारी की आयु 45 से 60 के बीच हो सकती है और कर्मचारी को 10 वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव हो सकता है।

चरण 4 विघटनः जीवन वृत्ति के विकास का अंतिम चरण विघटन है और जैसा कि नाम से पता चलता है, यहां कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति की योजना बनाने में संलग्न हो सकता है। वह धीरे-धीरे कार्य से दूर हटता जाएगा और ध्यान उसके निजी जीवन पर हो सकता है। अन्य कर्मचारियों के संबंध में कर्मचारी द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका प्रायोजक की होगी। इस स्तर पर कर्मचारी की आयु 61 वर्ष से अधिक हो सकती है और कार्य अनुभव दस वर्ष से अधिक होगा। है और कार्य अनुभव दस वर्ष से अधिक होगा।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

0 Comments

close