Recents in Beach

स्वरों का वर्गीकरण

 हिंदी में स्वर ध्वनियों का वर्गीकरण मुख्य रूप से तीन आधारों पर किया गया है

1. जिहूवा की ऊंचाई-जिह्वा की ऊँचाई के आधार पर स्वरों को चार वर्गों में विभक्त किया गया है

(ii) संवृत-जिन स्वरों के उच्चारण में जिहवा का जितना अधिक भाग ऊपर उठता है, उससे वायु उतनी ही संकुचित होकर बिना किसी रुकावट के बाहर निकलती है. इससे उच्चरित होने वाले स्वर संवृत कहलाते हैं। ई. इ. ऊ. उ संवृत स्वर हैं। 

(ii) अर्धसंवृत-जिन स्वरों के उच्चारण में जिह्वा का भाग कम ऊपर उठता है और वायु मुखविवर में कम संकुचित होती है। इससे उच्चरित स्वर अर्धसंवत कहलाते हैं। ‘ए’ और ‘ओ’ अर्ध संवृत स्वर है।

(iii) अर्धविवृत-जिन स्वरों के उच्चारण में जिह्वा अर्धसंवृत में कम ऊपर उठती है और मुखविवर में वायु मार्ग खुला रहता है। इससे उच्चरित स्वर अर्धविवृत स्वर कहे जाते हैं। अ. ऐ और औ अर्धविवत स्वर हैं।

(iv) विवृत-जिन स्वरों के उच्चारण में जिह्वा मध्य में स्थित होती है और मुखविवर पूरा खुला रहता है, ऐसे उच्चरित स्वर को विवृत कहते हैं। ‘आ’ विवृत स्वर है।

  1. जिह्वा की स्थिति-किसी स्वर के उच्चारण में जिह्वा की स्थिति के आधार पर स्वरों के तीन भेद किए जाते हैं

(1) अग्रस्वर-जिन स्वरों के उच्चारण मेजिया का आभाग सक्रिय होता है। में उत्तरित स्वर को अग्रस्वर कहते हैं। हिंदी में इ.ई. ए. ऐ, अग्रस्वर हैं।

(ii) मध्य स्वर-विनाखरी के अचारणामि जिल्ला का मध्य भंग सक्यिा होता है. ऐसे चरितास्वर को मध्यांक कहते हैं। हिंदी में ‘अ’ मध्य स्वर है।

(iii) पश्चस्वा-जिना स्वरों के उच्चारणा में बिहवा का पश्व भाग सक्रिय होता है ऐसे उच्चरित स्वर को पश्च स्वर कहते हैं। हिंदी में ऊ. उ.ओ. ओ एवं आ पश्च स्वर हो

  1. होठों की आकृति- किसी स्वर के उच्चारण में होठों की आकृति के आधार पर स्वरों को दो वर्गों में रख सकते हैं

(i) गोलीय-जिन स्वरों के उच्चारण में होंठ की स्थिति कुछ गोलाकार होती है, ऐसे उच्चरित स्वर को गोलीय कहते हैं। ऊ, उ, ओ, औ, ऑ गोलीय स्वर हैं। (अंग्रेजी से आए हुए व् स्वर के लिए ओं का उच्चारण होता है। जैसे-डॉक्टर, नॉर्मल आदि।) 

(ii) अगोलीय-जिन स्वरों के उच्चारण में होंठ की स्थिति गोलाकार नहीं होती है, ऐसे उच्चरित स्वर को अगोलीय कहते हैं। अ,आ, इ. ई. ए और ऐ अगोलीय स्वर हैं।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

0 Comments

close