Recents in Beach

सामूहिक कार्य किस तरह पर्यावरणीय मुद्दों और चिंताओं में सहायता करता है?

 यद्यपि अपने व्यवहार और कार्यकलापों को दीर्घकालिक पैटर्न के लिए बदलना प्रभावी है, लेकिन इस कार्यलिए सामूहिक रूप से कार्य करना अधिक उत्पादक और अधिक संतोषजनक है | सामूहिक कार्य व्यक्ति की शक्ति को बढ़ा देता है, क्योकि;

·         आपको ऐसे अन्य जनों के साथ नियमित रूप से मिलने से प्रोत्साहन और उपयोगी जानकारी मिलेगी जिसके हित आपके साथ साझा है

·         व्यक्तिगत्‌ रूप से अकेले कार्य करने पर परिवर्तन की मंद गति से आप हतोत्साहित हो सकते है;

·         सहायता समूह होने से उत्साह बने रहने में सहायता मिलती है।

यद्यपि, पर्यावरण और सामाजिक कार्य दलों का व्यापक स्पैक्ट्रम / समूहन पाया जाता है, उनमे से कुछ आपके विशेष हितों, प्राथमिकताओं अथवा मान्यताओं के लिए अन्य से अधिक अनुकूल हो सकते है।

   सामूहिक कार्य के लिए उपयोग किए जा सकने वाले विकल्पों में निम्नलिखित सम्मिलित है:

विद्यार्थी पर्यावरण दल/स्टूडेंट एन्वायरमेंट ग्रुप्स

माध्यमिक और महाविद्यालय विद्यार्थियों के संगठन पर्यावरण परिवर्तन के लिए हमारे सबसे सक्रिय और प्रभावी समूहों में से हो सकते है। उन्हें प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय स्तर पर पर्यावरण नीतिशास्त्र और पारिस्थितिकी पढ़ाने से और उन्हें पर्यावरणीय समस्याओं और उनके समाधान का प्रशिक्षण देने से और उन्हें सामुदायिक परियोजनाओं में सम्मिलित करने से, पर्यावरणीय प्रबंधन के उद्देश्य को प्रभावी रूप से हल किया जा सकता है।

जैसा कि भारग्रेट मेड ने एक बार कहा था,

   इसपर कभी संदेह मत कीजिए कि एक छोटा अत्यधिक प्रतिबद्ध जनों का समूह दुनिया को बदल सकता है, क्योकि यही एकमात्र बात है जो कभी हो सकती है*

किसी पर्यावरण अभियान का आयोजन करना

यह राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय योजनाकारों, निर्णय लेने वालो और प्रबन्धकों का किसी मुद॒दे विशेष पर ध्यानाकर्षित करने के लिए सबसे प्रभावी साधन है। यह एक बहुत गतिकप्रक्रिया है जिसमे आपको निरंतर बदलती स्थितियों के अनुसार अनुकूलन करते रहनाचाहिए । किसी पर्यावरणीय अभियान का आयोजन करने के लिए अधिकांश रिथतियों में कुछ मूलभूत सिद्ठांतों को अपनाया जाता है। पर्यावरणीय अभियान में सभी लाभार्थी समावेशित होने चाहिए, आमजन को लाभ होना चाहिए और वह वैज्ञानिक जानकारी पर आधरित्त होना चाहिए।

   अपने संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए संचार माध्यमों का उपयोग आधुनिक पर्यावरणीय अभियानों का एक महत्वपूर्ण भाग है।

Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE

For PDF copy of Solved Assignment

WhatsApp Us - 9113311883(Paid)

Post a Comment

0 Comments

close