मीडिया जीवन का एक अभिन्न अंग है| मीडिया का एक प्रमुख कार्य है, जनता में विभिन्न मुद्दों को लेकर विधि शासन के प्रति जागरूकता उत्पन्न कराना तथा लोगों को सूचना उपलब्ध कराना, चाहे वह कार्यकारी या प्रशासनिक कार्यवाही लेख आदि हो। अधिकांश लोगों को सरकार, समाज, समृ-सामयिकी की जानकारी मीडिया से मिलती है। यह जागरूक, जिम्मेदार और अवगत्त समाज के निर्माण में सहायक होता है। समाचार मीडिया प्रमुखत: तीन प्रकार का होता है : प्रिन्ट मीडिया, प्रसारण मीडिया तथा इन्टरनेट।
प्रिंट गीडिया
यह मीडिया का सबसे पुराना
स्वरूप हैं। समाचार पत्र, मैगजीन, जर्नल,
बोशर, न्यूजलेटर, पुस्तक,
पत्रक, और पर्चो को सामुहिक रूप से प्रिन्ट
मीडिया कहा जाता है। हम में से अधिकांश लोग अपना दिन समाचार पत्र के साथ प्रारम्भ
करते हैं। अतः छपाई (प्रिंट) मीडिया बहुत महत्वपूर्ण है | प्रिन्ट
मीडिया के नियमित पाठक कई मुद्धों पर सतर्क और अवगत रहते हैं।
अन्य स्त्रोतों के मुकाबले
प्रिन्ट मीडिया अधिक विस्तृत रिपोर्टिंग करता है। टी वी पर बहुत से समाचार,
समाचार पत्र में छपे समाचार की अनुवर्ती कहानी होती है। यद्यपि यह
कहा जा रहा है की इलेक्ट्रॉनिक और नयी मीड़िया ने प्रिन्ट मीडिया का स्थान ले लिया
है, परन्तु आज भी बहुत सारे दर्शक है, जो
समाचार पत्र को प्राथमिकता देते हैं।
प्रसारण मीडिया
इस संचार मीडिया में टेलीविजन,
रेडियो और अन्य इलेकद्रोनिक मीडिया जैसे चलचित्र, सीडी और डीवीडी तथा नये यंत्र सम्मिलित हैं| 1950
में टेलिविजन के आविष्कार के पूर्व, रेडियो प्रसारण ही
समाचार का प्रमुख स्त्रोत था। टेलीविजन के आने के बाद, कम
लोग रैडियो पर भरोसा अपने प्राथमिक समाचार संसाधन के रूप में है। स्थानीय समाचार
स्टेशन के दर्शक बहुत होते है, क्योकि वह स्थानीय मौसम,
यातायात और अन्य घटनाओं की पूर्ण खबर प्रसारित करते हैं| भारत में आज भी रेडियो संचार का एक अहम भाग है | ग्रामीण
क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के समय में चेतावनी देने हेतु यह माध्यम उपयोगी है। उस
प्रकार से टेलेविजन भी महत्वपूर्ण है, क्योँकि इसका प्रदर्शन
प्रभावी होता है और आकर्षक दृश्य दिखाये जाते हैं।
इन्टरनेट
तकनीकी विकास के कारण इन्टरनेट आ गया है, जो अधिक प्रभावी भी हैं और गति तीव्र हैं। इन्टरनेट में अंडियो और विडीयो दोनो ही होते है। मोबाईल फोन, कम्पयूटर और इन्टरनेट को नये युग के मीडिया की संज्ञा दी जाती है। इन्टरनेट ने जन संचार के लिये नये द्वार खोल दिये हैं-जैसे ई-मेल, वेब ब्लॉग आदि। यह समाचार मीडिया के क्षेत्र में परिवर्तन ला रहा है, क्योंकि अब लोग प्रिन्ट और संचार मीडिया के स्थान के बजाय, ऑन लाईन सूचना पर अधिक भरोसा करते हैं। इन्टरनेट अधिक इंटरैक्टिव होता है क्योंकि लोग वेब-पोर्टल, पोड़कास्ट, समाचार समूह और फीड्स से ही अपना समाचार और सूचना अपने आवश्यकतानुसार प्राप्त करते हैं। दर्शक अपने विचार एवं टिप्पणियाँ आनेलाईन देते हैं।
Subcribe on Youtube - IGNOU SERVICE
For PDF copy of Solved Assignment
WhatsApp Us - 9113311883(Paid)
0 Comments
Please do not enter any Spam link in the comment box